
Rule Change From 1st October: बदल जाएंगे ये वित्तीय नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है और जल्द ही अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। महीने के पहले दिन से कई वित्तीय नियमों में बदलाव हो जाएगा। इन नियमों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। हम आपको बताएंगे कि अक्टूबर के महीने से कौन- से फाइनेंशियल रूल्स बदलने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘देवरा’ मूवी रिव्यू: Highlights और Lowlights – Pratidin Rajdhani
गैस सिलेंडर
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है। तेल कंपनियां घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम अपडेट करते हैं। सितंबर में तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा किया था।
ये खबर भी पढ़ें : Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी
शेयर बायबैक
बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजार के क्रेडिट नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 अक्तूबर 2024 से लागू होगा। नए नियमों के अनुसार अब डीमैट अकाउंट में शेयर 2 दिन में क्रेडिट हो जाएगा। वहीं, रिकॉर्ड डेट के दो दिनों के भीतर ही निवेशकों को बोनस शेयर मिल जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य
सुकन्या समृद्धि योजना
अगर आपकी बेटी के नाम से सुकन्या अकाउंट है तो बता दें कि 1 अक्टूबर 2024 से इसके नियम बदल गए। अगर दादा-दादी या फिर कोई दूसरा व्यक्ति ने सुकन्या अकाउंट ओपन किया है तो अकाउंट को माता-पिता या अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना होगा। अगर सुकन्या अकाउंट को ट्रांसफर नहीं करते हैं तो अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : भारत में विवाह के लिए उपयुक्त सबसे सुंदर मंदिर – Pratidin Rajdhani
पीपीएफ के नियमों में बदलाव
केंद्र सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार अब एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट रखने पर एक्शन लिया जाएगा। वहीं, पोस्ट ऑफिस की सेविंग अकाउंट पर 18 साल से कम उम्र के खाताधारक को ब्याज नहीं मिलेगा। जब उनकी आयु 18 साल की हो जाएगी तो उसके बाद ब्याज क्रेडिट होगा।
ये खबर भी पढ़ें : जाने गिलोय के अचूक फायदे – Pratidin Rajdhani