RADA
देश-विदेश

रूस ने ओडेसा में किया मिसाइल हमला, पांच मौतें

रूस ने ओडेसा में किया मिसाइल हमला, पांच मौतें

रूस और यूक्रेन के बीच 26 महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। फिलहाल, यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच, एक बार फिर रूस की तरफ से मिसाइल हमला किए जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा में मिसाइल हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हमले में कई आवासीय भवनों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
पहले भी किया था हमला
अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले रूसी सीमा से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर स्थित यूक्रेनी शहर खार्किव पर ग्लाइड बमों से हमला किया गया था। उस हमले में दो नागरिक घायल हो गए थे। इस हमले में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। यूक्रेन दो वर्षों से अधिक समय से रूसी आक्रमण को रोक रहा है। रूसी सेना आए दिन खार्किव और ओडेसा के प्रमुख शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन दागती रहती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई बम विस्फोट हुए
यूक्रेन के एक अधिकारी ने हमले का वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह समुद्र के किनारे एक के बाद एक कई बम विस्फोट हुए। इससे भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के अनुसार, रूस के हमले में तबाह हुए भवनों में एक शैक्षणिक संस्थान भी था, जिसे बोलचाल की भाषा में ‘हैरी पॉटर कैसल’ के रूप में जाना जाता था। अधिकारियों ने इसके टावर और छतों की जलती हुईं तस्वीरें भी साझा की हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका