छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 3 में  साधना प्रमोद साहू ने जोन अध्यक्ष का पदभार सम्हाला

 रायपुर । आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर कार्यालय के अध्यक्षीय कक्ष में पहुंचकर पूजा – अर्चना करने के पश्चात  मती साधना प्रमोद साहू ने अध्यक्ष पद का पदभार सम्हाल लिया।

पदभार सम्हालने पर जोन 3 कार्यालय पहुंचकर  साधना प्रमोद साहू को रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू, नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष  लोकेश कावड़िया, निगम एमआईसी सदस्य  संतोष सीमा साहू,  महेन्द्र खोडियार,पार्षद  पुष्पा रोहित साहू,वार्ड पार्षद गणों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, जोन 3 कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता  नरेश साहू सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विशिष्टजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, आमजनों ने बड़ी संख्या में जोन कार्यालय आकर बुके प्रदत्त कर जोन अध्यक्ष का पद भार सम्हालने पर  साधना प्रमोद साहू को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button