छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे ने रायपुर के सभी सैप्टिक टैंक एवं सम्पवेल के मेनहोल को 24 घण्टे के भीतर ढकने दिए निर्देश

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने रायपुर शहर में स्थित सभी बीएसयू पी और प्रधानमंत्री आवास योजना ( पीएमवाय) की कॉलोनियों और अन्य निगम परिसर के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अगले 24 घण्टे के भीतर ढकने की आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना हो।
आयुक्त विश्वदीप ने महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को अगले 24 घण्टे के भीतर रायपुर शहर में सभी बीएसयूपी और प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनियों के सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को ढका जाना सुनिश्चित करने आदेशित किया है. आदेश दिए गए हैँ कि 15वां वित्त आयोग की प्रगतिरत कार्य योजना के माध्यम से भी स्थल की आवश्यकता के अनुसार यह कार्य करवाया जा सकता है. ड्रेन कवर का कार्य करवाने स्थल पर इसकी साइज और लोकेशन अनुसार सूची की जानकारी अगले 24 घण्टे के भीतर सभी जोन कमिश्नर स्थल का स्थल का निरीक्षण कर भेजा जाना सुनिश्चित करें, ताकि ड्रेन कवर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को महापौर के निर्देशानुसार उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करवाने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper