मनोरंजन

सलमान खान के बर्थडे पर था मेले जैसा माहौल, भांजी आयत संग लिया झूला, खुद हाथों से भेल बनाते दिखे ”भाईजान”

मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान और उनकी भांजी आयत खान का जन्मदिन एक ही दिन, यानी 27 दिसंबर को होता है। इस साल सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। उन्होंने दोस्तों और परिवार के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट की, लेकिन इस खास दिन पर अपनी नन्ही भांजी आयत के लिए भी उन्होंने कुछ बेहद खास इंतजाम किए। पनवेल स्थित उनका फार्महाउस किसी मेले की तरह सजाया गया, जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले, खेल और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी भांजी के साथ फेरिस व्हील झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों झूला झूलते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं।

PunjabKesari
बर्थडे पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पनवेल फार्महाउस का नजारा किसी रंग-बिरंगे मेले जैसा दिख रहा है।

PunjabKesari

बच्चों के लिए बड़े-बड़े टेडी बियर, मशहूर कार्टून कैरेक्टर के सॉफ्ट टॉयज और तरह-तरह के झूले लगाए गए थे।

खाने-पीने के लिए भी अलग-अलग स्टॉल नजर आए, जहां बच्चों और बड़ों दोनों के लिए खास इंतजाम किए गए थे।

PunjabKesari

पार्टी से जुड़ा एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने सलमान खान का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद काउंटर के पीछे खड़े होकर मेहमानों के लिए अपने हाथों से भेल बनाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान का यह देसी अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

Back to top button
📰 E-Paper