पंजाब
Trending

संयुक्त किसान मोर्चा 20 जनवरी को देशभर में करेगा सांसदों का घेराव

चंडीगढ़ । शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने भी अपने अलग कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। एसकेएम ने कहा कि आगामी 20 जनवरी को देशभर में सभी सांसदों का घेराव किया जाएगा।

मोर्चा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य संबंधित मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे और विधानसभा में किसान-विरोधी, संघ-विरोधी राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति रूपरेखा (एनपीएफएएम) को खारिज करने का प्रस्ताव पारित करने तथा केंद्र सरकार से इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करने का आग्रह करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसान संगठनों से तत्काल चर्चा करने तथा डल्लेवाल की जान बचाने की मांग करेंगे।

एसकेएम 20 जनवरी को सांसदों के आवास और कार्यालय के सामने धरना देगा। उनसे प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने का आग्रह करेगा। एसकेएम ने गांवों में किसान रैलियां/मशाल जुलूस के साथ-साथ सप्ताह भर चलने वाले अभियान चलाने का भी आह्वान किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने निर्णय लिया है कि कर्मचारी भी किसानों की मांगों के समर्थन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर/वाहन/मोटरसाइकिल परेड में शामिल होंगे। इस बीच खनौरी में जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन शुक्रवार को 53वें दिन में प्रवेश कर गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper