RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स में संतोष जैन को मिली नई जिम्मेदारी : सलाहकार पद पर किया गया मनोनयन

जतिन नचरानी 

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अनुभवी व्यापारी नेता संतोष जैन को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जैन (मेसर्स मूलचंद पाली मर्स) को उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत कर चेम्बर के सलाहकार जैसे गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संतोष जैन को व्यापारिक क्षेत्र में लंबे अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थौरानी सहित चेम्बर के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जैन का मार्गदर्शन एवं अनुभव चेम्बर को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

चेम्बर परिवार ने आशा व्यक्त की है कि संतोष जैन के नेतृत्व और सक्रिय सहयोग से संगठन और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका