RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में चुनाव-प्रचार के दौरान सरपंच उम्मीदवार का हाई ब्लड प्रेशर से इलाज के दौरान माैत

कोरबा । कोरबा जिले के ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच उम्मीदवार बुधवार सिंह की आज मौत हो गई। बताया जा रहा है चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बीपी बढ़ने से तबीयत बिगड़ी, उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के कुछ घंटों बाद उनका निधन हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि 2020-25 के चुनाव में हार के बाद इस बार वे तीसरी बार मैदान में उतरे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद वे घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे और गांव के विकास के लिए नई योजनाओं का वादा कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई।

लंबे समय से गांव की सेवा कर रहे थे

बुधवार हरदीबाजार थाना क्षेत्र की घटना है। बुधवार सिंह लंबे समय से गांव की सेवा कर रहे थे। साल 2010 से 2020 तक लगातार दो कार्यकाल तक उन्होंने सरपंच के रूप में कार्य किया। इससे पहले 2005 में उनकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी थीं।

5 साल धतूरा पंचायत में सेवाएं दी

उनका सरपंच के रूप में पहला कार्यकाल ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में 2010 से 2015 तक रहा, जिसके बाद 2015 से 2020 तक धतूरा पंचायत में सेवाएं दीं। गांव के लोग उन्हें एक समर्पित नेता के रूप में याद कर रहे हैं। बुधवार सिंह के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक भाई हैं, जो इस अचानक हुई घटना से बेहद दुखी हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका