RADA
छत्तीसगढ़
Trending

स्कूल बस और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की माैत, दूसरा गंभीर   

तिल्दा नेवरा । रायपुर जिला के तिल्दा नेवरा में आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहाँ जेबी स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को सामने से टक्कर मार दी । हादसे में एक युवक की माैत हाे गई , वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गिड़लानी पेट्रोल पंप के पास खरोरा- तिल्दा मार्ग पर हुआ है।
पुलिस के मुताबिक स्कूल बस बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रही थी। इसी दाैरान गिड़लानी पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को स्कूल बस ने टक्कर मार दी । हादसे के बाद, पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव की पहचान ईश्वर साहू निवासी ग्राम खपरी कला के रूप में हुई है। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका