अपराध

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 2 IED बरामद

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 2 IED बरामद

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुँचाने के इरादे से लगाए गए 10-10 किग्रा के 2 IED बरामद किए हैं। पुलिस फोर्स ने बहुत ही सजगता से कार्य करते हुए नक्सलियों के मन्सूबों पर पानी फेर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बर्रेम और पोटाली जाने वाले रास्ते पर पहुंच कर सावधानी से चेकिंग की और वहां से IED बरामद किया।

बता दें, डीआरजी और बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा के बल द्वारा गुरुवार (9 मई) को एरिया सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान पुलिस बलों ने ग्राम समेली से बर्रेम जाने वाले रास्ते में एक 10 किग्रा का आईईडी और अरनपुर से पोटाली जाने वाले रास्ते में प्लांट किया गया 10 किग्रा का दूसरा आईईडी बरामद किया। वहीं इन आईईडी को बीडीएस दन्तेवाड़ा द्वारा सतर्कता पूर्वक ब्लास्ट कर डिस्पोज किया गया।

Back to top button
📰 E-Paper