National news : सीएम केजरीवाल के खिलाफ ED के सबूत देखेगा दिल्ली हाई कोर्ट
National news : सीएम केजरीवाल के खिलाफ ED के सबूत देखेगा दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की ओर से जारी 9वें समन में भी सीएम केजरीवाल पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने इस समन पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर आज सुबह से हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच मामले की सुनवाई कर रहे जजों नें ईडी से केजरीवाल के खिलाफ सबूत दिखाने को कहा है। कोर्ट के जजों ने ईडी से चैंबर में फाइलें मंगवाई हैं। बता दें कि सीएम केजरीवाल से ईडी से गिरफ्तार न करने की शर्त पर आने पूछताछ में शामिल होने को कहा है। वहीं केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि वह ईडी को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार न करने का आदेश दे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ईडी के सबूत देख रहा दिल्ली हाई कोर्ट
ईडी के समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के जजों ने सबूत मांगे हैं। कोर्ट के जजों ने ईडी से केजरीवाल के खिलाफ सबूत मांगे हैं। यही नहीं उन्होंने सबूतों वाली फाइल अपने चैंबर में मंगवाई है। ताजा जानकारी के अनुसार, अदालत के जज सबूत देख रहे हैं। जज बंद कमरे में फाइल देख रहे हैं। इससे पहले केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ईडी के सभी 9 समन को गैरकानूनी बता चुकी है।

