व्यापार
Trending

शेयर बाजार में  बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली । लगातार तीन दिन तक मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, कोल इंडिया और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 2.35 प्रतिशत से लेकर 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंफोसिस, एक्सिस बैंक, टीसीएस, विप्रो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 5.37 प्रतिशत से लेकर 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,354 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,386 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 968 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

बीएसई का सेंसेक्स आज 26.37 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,069.19 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिर कर 76,511.81 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 424.23 अंक की गिरावट के साथ 76,618.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 34.70 अंक की कमजोरी के साथ 23,277.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,292.10 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक में दोबारा गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 105.60 अंक की कमजोरी के साथ 23,206.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 318.74 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,042.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 98.60 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,311.80 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button