मनोरंजन
Trending

वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का निधन, फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी शमा अख्तर ने की है। सलीम अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी शमा और बेटा समद अख्तर हैं। सलीम अख्तर का फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई सितारों को मंच दिया और बॉलीवुड को यादगार फिल्में दीं। उनके निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। ‘फूल और अंगारे’ और ‘कयामत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

इसके अलावा सलीम ने फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से तमन्ना का हिंदी सिनेमा से दर्शन करवाए थे।। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में बहुमूल्य योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

सलीम का निधन 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के साक्षी और कई गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper