पंजाब

जालंधर कैंट ट्रैक पर सनसनी! अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, टैटू बना सुराग

जालंधर : जालंधर कैंट-चहेड़ू रेल ट्रैक किलोमीटर नंबर426/11-19 नजदीक धन्नोवाली एक व्यक्ति ने रेलवे लाइनों पर अपनी गर्दन रखकर खुदकुशी कर ली। जब उसने अपनी गर्दन रेलवे लाइन पर रखी हुई थी तो उस समय दरबंगा से अमृतसर जाने वाले ट्रेन जन-नायक (15211) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस ट्रेन का जालंधर कैंट स्टेशन पर कोई स्टापेज नहीं है। रेलवे पुलिस जालंधर कैंट को जब उक्त जानकारी मिली तो जी.आर.पी. चौकी के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जी.आर.पी. चौकी इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। उसकी आयु 35 साल के करीब लगती है। उसके हाथ पर गुलाब के फूल के बने हुए टैटू में रंधावा लिखा हुआ था। रेलवे पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए उसके शव को अगले 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी मेेेें रखवा दिया है। उसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका