RADA
अपराध

हत्या का सनसनीखेज मामला : एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

हत्या का सनसनीखेज मामला : एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थरगांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगा ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, घटना सारंगढ़ के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव की है। शनिवार तड़के गांव के साहू परिवार के घर हत्यारा पहुंचा और पांच लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला, पुरूष सहित सभी को मार डाला। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी ग्रामीणों लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सलिहा थाना प्रभारी सहित एसडीओपी भी मौके पर है। जिले के आला अधिकारी भी मौके के लिए निकले हुये है। फिलहाल किस वजह से घटना को अंजाम दिया गया इसकी जांच की जा रही है।

आसपास के ग्रामीण कह रहे है कि हत्यारा आरोपी मृतक के परिवार की एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से वो नाराज चल रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि शायद बदला लेने की नियत से आरोपी ने परिवार के पांच लोगों की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच में जुट गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका