RADA
देश-विदेश

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, आईटी शेयरों का दम

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 114 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,861 और निफ्टी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,859 पर था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को संभालने का काम आईटी शेयर कर रहे थे। इस कारण निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी पीएसयू बैंक भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक की तेजी के साथ 17,255 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 11 अंक की मामूली तेजी के साथ 60,199 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल और भारती एयरटेल गेनर्स थे। इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में तेजी बनी हुई है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग, ताइपे और शंघाई के बाजार बंद हैं। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ।

कमोडिटी मार्केट में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। खबर लिखे जाने तक  ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.60 डॉलर पर है।

दूसरी तरफ चांदी में भी हल्की तेजी देखी जा रही है और यह 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति औंस पर है, जबकि गोल्ड 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,002 डॉलर प्रति औंस पर है।

जानकार कमोडिटी मार्केट में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में संघर्ष में बढ़त को मान रहे हैं, इसके अलावा, फेड के रुख से भी कमोडिटी मार्केट में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका