RADA
राज्य

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे, शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। चार प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5°C, पेंड्रा में 8°C और जगदलपुर में 9.8°C रिकॉर्ड किया गया। इन क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4°C रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और वृद्ध और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। शीतलहर के कारण सड़क और अन्य जगहों पर सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका