राज्य

शाह ने की अहम बैठक: मानसूनी बारिश में तेजी से पहले सरकार अलर्ट

शाह ने की अहम बैठक: मानसूनी बारिश में तेजी से पहले सरकार अलर्ट

हर साल मानसून की बारिश के कारण विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के चलते बिहार, असम और अन्य पूर्वी राज्यों के कई क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं। इसी के चलते, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

इससे पहले गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया था कि देश में बाढ़ से निपटने की समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए आज गृह मंत्री अमित शाह एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

गौरतलब है, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और कुछ अन्य राज्यों को भी मानसून के दौरान भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। हाल के वर्षों में तमिलनाडु, केरल और जम्मू कश्मीर में भी बाढ़ आई है।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गुलमर्ग में करें ये शानदार चीजें, छुट्टियां बना देंगी यादगार यंग गर्ल्स के लिए राशा ठडानी के स्टाइलिश इंडियन लुक्स का खजाना नगालैंड यात्रा का दिल — कोहिमा में पाएँ अनूठे अनुभव प्यार का बंधन बने और गहरा, नया मंगलसूत्र लेकर आओ सवेरा