मनोरंजन
पत्नी मीरा के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर गए शाहिद
पत्नी मीरा के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर गए शाहिद
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की शानदार सफलता के बाद जश्न करना तो बनता है। यही वजह है कि फैंस का सबसे पसंदीदा कपल कल शाम रोमांटिक डिनर डेट पर गया। डिनर के बाद दोनों जब रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकले तो वहां मौजूद पैपराजी को देखकर शाहिद ज्यादा खुश नजर नहीं आए बल्कि वह उनपर गुस्सा होने लगे। अभिनेता ने पैपराजी को जमकर डांट लगाई और सही से बर्ताव करने को कहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेस्टोरेंट के बाहर का नजारा
रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त शाहिद पत्नी मीरा राजपूत का हाथ थामे बाहर की तरफ आ रहे थे। लेकिन जैसे ही वे रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे। लेकिन यह बात शाहिद को बर्दाश्त नहीं हुई और वह अचानक ही पैपराजी पर जमकर बरसने लगे। शाहिद का मूड काफी अपसेट दिख रहा था, उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई और उन्हें फोटो खींचने से भी मना किया।
