RADA
व्यापार
Trending

Shaktikanta Das: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ी,  अस्पताल में भर्ती 

चेन्नई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरबीआई अधिकारियों ने बताया कि शक्तिकांत दास को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। इसके बाद आरबीआई प्रवक्ता की ओर से भी बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई और उन्हें निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत ठीक है। अगले 2-3 घंटों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका