
शर्मनाक ! कक्षा 12 की छात्रा की अश्लील फोटो बनाई… और सोशल मीडिया पर डाली, उड़े होश
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां कक्षा 12 की छात्रा की अश्लील फोटो बनाई गई है। इसके बाद अज्ञात आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए है। वहीं, इस पूरे मामले में पीड़िता अवसाद में आ गई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नेहरू कालोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी फोटो का दुरुपयोग किया गया है। बताया कि लड़की ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर सामान्य फोटो लगा रखी थी। इसी बीच किसी ने उसका अश्लील फोटो बनाया है। इसके बाद आपत्तिजनक तस्वीरें छात्रा सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। साथ ही लड़की के कई दोस्तों को भी भेजी गई।
महिला ने बताया कि बेटी के दोस्तों ने उसे फोन कर इन अश्लील तस्वीरों के बारे में बताया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इसी साल उसकी बोर्ड परीक्षा भी है। लेकिन इस घिनौनी हरकत की वजह से उसका रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

