RADA
मनोरंजन
Trending

बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी शनाया कपूर की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां

शनाया कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने अपने पहले वीकेंड में 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। विक्रांत मैसी की ये नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाई है।
शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने अपने पहले वीकेंड के बाद आखिरकार 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अपनी बेतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर विक्रांत मैसी और शनाया अभिनीत इस फिल्म ने भारत में अपने पहले तीन दिनों में अब तक 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की है जो काफी निराशाजनक है। हालांकि, इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर एक नया चेहरा पेश किया है। लेकिन, कपूर खानदान की ये शहजादी दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आंखों की गुस्ताखियां ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, आंखों की गुस्ताखियां ने अपने पहले दो दिनों में लगभग 0.79 करोड़ रुपये कमाए, शुक्रवार को 0.30 करोड़ रुपये और शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 0.49 करोड़ रुपये। वहीं, रविवार को फिल्म ने 0.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में तीन दिनों में शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 17.11 प्रतिशत रही, जो शनिवार को हिंदी संस्करण के 15.25 प्रतिशत से थोड़ा बेहतर है।

शनाया कपूर का डेब्यू रहा फ्लॉप

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर पहले ‘बेधड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली थीं। लेकिन, यह प्रोजेक्ट रद्द हो गया। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और मानसी बागला व वरुण बागला द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ रस्किन बॉन्ड की लोकप्रिय शॉर्ट स्टोरी ‘द आइज हैव इट’ से प्रेरित है। हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई और शनाया कपूर भी लोगों का दिल जीतने में असफल रही हैं। शनाया कपूर की अपनी पहली फिल्म में विक्रांत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आईं। जोड़ी नई थी। लेकिन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये हिट नहीं हो पाई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका