Join us?

राशिफल

इन राशियों पर शनिदेव बरसाएंगे कृपा

इन राशियों पर शनिदेव बरसाएंगे कृपा

मेष- मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आज जरूरी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा और कुछ नए आइडिया पर भी आप काम करेंगे। आज विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और मौज मस्ती करने में दिन बीतेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य आपका साथ देगा।

वृष- वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतोष और शांति से बिताने का है। भाग्य आपका साथ देगा और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। कहीं से कोई अच्छी खबर आपके कानों तक पहुंच सकती है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम के आने से हर्ष होगा। रात का वक्त सुख शांति में बीतेगा और आपके कार्य सफल होंगे। आज आपके दिमाग को रिलैक्स करने का मौका मिलेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपके सभी कार्य सरलता से बन जाएंगे। हालांकि दिन थोड़ा व्यस्तता में बीतेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों को अच्छी तरह से देख लें और अपने काम पर फोकस करें। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और आपके कार्य सफल होंगे।

कर्क- कर्क राशि के लोगों के लिए भाग्य में वृद्धि का दिन है और आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम में वृद्धि से आपको आगे बढऩे का मौका मिलेगा और आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बच्चे खेल कूद में मग्न रहेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। सायंकाल में किसी जानकार व्यक्ति से आपको नई जानकारी मिलेंगी।

सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन सफलता से भरा होगा और आपके जीवन में सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपके भाग्य विकास में आपकी किस्मत साथ देगी। भाग्य विकास के अच्छे योग आपके लिए बन रहे हैं। नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से आज आपके मन में नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

कन्या- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और चिंता से भरा होगा। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपको अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम लेना होगा। आपके घर में भी काफी अच्छा माहौल रहेगा और आपस में सभी लोग एक-दूसरे की सलाह से हर काम को पूरा करेंगे। खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला प्रभाव दिखाने वाला होगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें,वरना आपको नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत मतभेद को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से आपको नुकसान हो सकता है। किसी व्यक्ति से कोई कहासुनी हो सकती है। उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पाठ पूजापाठ और धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु- धनु राशि के लोगों का भाग्य आज आपका साथ देगा। आपके विरोधी परास्त होंगे और आपके जीवन में रूठना मनाना चलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीतिक सहयोग भी आपको मिलेगा किन्तु वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के मामले में सावधानी बरतें, किसी के मामले में बीच में न बोलें तो आपके लिए अच्छा है। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। यात्रा में सावधान रहें।

मकर- मकर राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आज आपको उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ होने से आपको हर्ष होगा और किस्मत आपका साथ देगी। आपको रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। आज किसी मामले में आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है और इस वजह से आपको तनाव और थकान हो सकता है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी और प्रियजनों से आपकी भेंट हो सकती है।

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपको संतान पक्ष की ओर से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास और दूर की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। किस्मत आपका साथ देगी।

मीन- मीन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके भाग्य में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्न होगा। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता और उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय