
शंकर नगर, शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत की महिला विंग ने धूमधाम से मनाई थदड़ी उत्सव
रायपुर । शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत की महिला विंग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी थदड़ी उत्सव का आयोजन सिंधु पैलेस शंकर नगर में किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस कार्यक्रम में एक्जि़हिबिशन तथा डांस एवम गीत प्रतियोगिताएं रखी गई। महिला विंग की अध्यक्ष कंचन देवानी और महासचिव सिमरन हिंदुजा के साथ ममता शादीजा, दीपा जसुजा, कंगना वासवानी, रेखा शादीजा, चंदा आहूजा और रेखा वाधवानी भी शामिल रहीं। एंकर सौम्या बेलानी और हीर सुंदरानी ने बहुत सुंदर तारीके से कार्यक्रम का संचाल किया। मुख्य अतिथि सुनीता तीर्थाणी जी उपस्थित रही। जज शिवानी नागपाल और सुनीता सचदेव थी। नृत्य एवं गीत की विभिन्न श्रेणियो के विजेता सिंधियत ग्रुप, जय माता दी ग्रुप, हनीशा शादीजा, मान्या कुकरेजा, कृष छाबडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । सुनीता तीर्थानी जी द्वारा शादीजा एवं द्वितीय दीपा जसुजा को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पूज्य पंचायत के अध्यक्ष मुरलीधर केवलानी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । शानदार कार्यक्रम ने दर्शको का मन मोह लिया।

