उत्तराखण्ड
Trending

शरद पूर्णिमाः श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार । शरद पूर्णिमा पर्व पर आज देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने हर की पाैड़ी समेत नीलधारा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गंगा बंदी होने के कारण गंगा के हर की पाैड़ी को छोड़कर सभी घाट सुने रहे। इस कारण लोगों को स्नान के लिए नीलधारा की ओर रूख करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

उल्लेखनीय है कि आजकल गंगा वार्षिक क्लोजर के लिए बंद है, लेकिन हर की पाैड़ी पर स्नान योग्य जल बनाए रखा गया है। एसडीओ अनिल कुमार निमेष का कहना है कि गंगा बंदी के दौरान हरकी पैड़ी पर जल बनाए रखने के लिए बंध बना दिया गया है। विशेषकर सुबह-शाम अधिक जल दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

उधर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का कहना है कि जल की मात्रा घटनी-बढ़नी नहीं चाहिए। हर की पाैड़ी पर निरंतर जल प्रवाहमान रहना चाहिए। यह ब्रिटिश काल के अनुबंध में तय है और सिंचाई विभाग को इसका पालन करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

गंगा में जल का प्रवाह कम होने के बाद भी लोग हर की पाैड़ी पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाई, जबकि गंगा के अन्य घाटों पर जल नहीं होने के कारण वहां वीरानगी नजर आई। गंगा की मुख्य धारा नीलधारा में भी लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान के बाद मदिरों में जाकर देवदर्शन किए और दान आदि कर्म कर पुण्य अर्जित किया।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

उल्लेखनीय है कि सनातन संस्कृति में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन चन्द्रमा अपने पूर्ण कला से उदित होता है और रात्रि में चन्द्रमा से अमृत की बरसात होती है। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। वहीं महर्षि वाल्मीकि का भी आज ही के दिन प्रकटोत्सव हुआ था। इस सभी कारणों के कारण शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper