छत्तीसगढ़
Trending

एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी जल्द होगी दूर : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल का किया निरीक्षण

रायपुर । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला प्रवास अंतर्गत कसडोल पहुंचकर शहीद संतराम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में एनेस्थेसिया विशेषज्ञ की कमी को जल्द दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डीएमएफ मद से भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, ओपीडी, आईपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, डेंटल, फिजियोथिरेपी, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे कक्ष, ट्रामा सेन्टर, ऑफिस, एनआरसी का निरीक्षण किया एवं वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई एवं मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को सेवा भावना से मरीजों की बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 200 ओपीडी, 35 आईपीडी, हर माह 55 डिलीवरी, प्रतिदिन 350 जाँच, प्रतिदिन 35 दंत रोग उपचार तथा प्रतिदिन 25 फिजियोथिरेपी की जा रही है। अस्पताल में 3 विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 54 अधिकारी -कर्मचारी पदस्थ हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper