छत्तीसगढ़
Trending

 राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री  साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर। मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

 

राज्यपाल  डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री  अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन  संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त  जीआर चुरेंद्र, आईजी  अंकित गर्ग, कलेक्टर  विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल उपस्थित रहे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper