RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मठपुरैना, कचना के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गई

 5 फरवरी को 3200 किलोलीटर के गोगांव और 2500 किलोलीटर क्षमता के बोरियाखुर्द ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई  

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा मठपुरैना के 3200 किलोलीटर क्षमता और कचना के 1000 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियान पूर्वक करवाया गया. मठपुरैना और कचना ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात पानी टंकी की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया .

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. मठपुरैना और कचना ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.दिनांक 5 फरवरी 2025 बोरियाखुर्द के 2500 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक और गोगांव के 3200 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका