छत्तीसगढ़

गोगांव और गंज के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जल आपूर्ति पश्चात की गयी

रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा गोगांव के 3200 किलोलीटर क्षमता और गंज के 3400 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियानपूर्वक करवाया गया।

गोगांव और गंज के ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात ओवर हेड टैंक की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ – साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चेम्बरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है। गोगांव और गंज के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया। दिनांक 19 फरवरी 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा 3200 किलोलीटर क्षमता वाले लालपुर ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper