देश-विदेश
Trending

कनाडा में विमान हादसा , 80 लोगों को लेकर आ रहा विमान लैंडिंग के समय पलटा 

टोरंटो । कनाडा में टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। यह विमान रनवे पर उल्टा पड़ा रहा। राहत की बात है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। मामूली रूप से घायल 18 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चला है, फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : City Of Joy  में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी

ये खबर भी पढ़ें : विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा

टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के समय पलट गया। दुर्घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 76 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें : अपने घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए टिप्स

हादसे में मामूली रूप से घायल हुए 18 विमान यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। यात्रियों में 22 कनाडा के नागरिक और बाकी विदेशी नागरिक थे।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव :  राज्य में 4 बजे तक 68.1% मतदान

हादसे के बाद हवाई अड्डे के दो रनवे को बंद कर दिया गया है, जो जांच पूरी होने तक अगले कुछ समय तक बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : विटामिन बी12 के शाकाहारी स्रोत और बेहतर अवशोषण के लिए सुझाव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button