छत्तीसगढ़
Trending

सिंधी काउंसिल पूरे देश में चलाएगा अभियान एक दीया श्रीराम के नाम 

 रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमे प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने एक प्रस्ताव रखा की दिवाली के पूर्व एक सप्ताह पहले  सिंधी काउंसिल एक अभियान चलाए एक दीया श्रीराम के नाम । इस अभियान को सभी राज्य इकाई ने सराहा और साथ में सभी राज्य इकाई अपने -अपने प्रदेश में इस अभियान को चलाएगी एवं साथ में नि:शुल्क दीया वितरण भी करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

सिंधी काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लड़ानी ने कहा कि सभी प्रदेश के सिंधी काउंसिल के सदस्य एक दीया श्रीराम के नाम को आम जनता तक ले जाए। आज मुझे खुशी है कि पूरे देश की मिसाल छत्तीसगढ़ बना है , में बधाई देता हूं छत्तीसगढ़ इकाई को जिसने श्रीराम के नाम से घर-घर दिया वितरण की योजना बनाई है ।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

सिंधी काउंसिल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश केशवानी ने कहा पच्चीस साल पूर्व सिंधी काउंसिल का गठन किया गया था आज बहुत सुखद पल है। पूरे भारत के हर प्रदेश में सिंधी काउंसिल की इकाई है ।आज की बैठक में छत्तीसगढ़ के चेयरमैन संजय रहेजा, कोषाध्यक्ष विक्की लोहाना, मनीष तलरेजा का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान से आए थे। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लड़ानी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश केशवानी, राष्ट्रीय महामंत्री चंदर लालचंदानी, गुलाब लड़ानी, प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ , दिल्ली अध्यक्ष अशोक लालवानी, युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी तोलानी, छत्तीसगढ़ से संजय रहेजा, विक्की लोहाना, मनीष तलरेजा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper