
सिंधी काउंसिल का अभियान एक दिया श्री राम के नाम पोस्टर का हुआ विमोचन
संत युधिष्ठिर लाल ने शदाणी दरबार तीर्थ में किया विमोचन
रायपुर । दिवाली के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा इस अभियान का नाम एक दीया श्रीराम के नाम पर रखा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसका पोस्टर विमोचन शदाणी दरबार तीर्थ में संत युधिष्ठिर लाल के हाथो से किया गया। संत जी ने कहा एक बड़ा अच्छा संदेश दिवाली पर्व में दिया जा रहा है। राम मंदिर बनने के बाद पहली दिवाली के पूर्व श्रीराम भगवान के नाम से दीया वितरण बहुत शुभ है और ईश्वर सबका घर खुशियों से रोशन करे। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा चार दिवस निशुल्क दीया वितरण का अभियान अलग अलग जगह वितरित किया जाएगा बड़े पैमाने में इसकी तैयारी की जा रही है युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बताया दीया वितरण की एक टीम बना दी गई है जो पूरे काम को देखेगी। पोस्टर विमोचन में संत युधिष्ठिर लाल शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी , सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ , युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, गौतम रेलवानी, सुनील वाधवा, नरेश पंजवानी, विक्रम मंधान, संदीप थोरानी, राजू मनवानी, सूरज जसवानी, जय रेलवानी, वैभव गंगवानी, डॉ. निखिल मोतीरामानी, रोशन आहूजा उपस्थित थे ।

