छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम कर्मचारी एकता संघ ने सेवानिवृत्त  कर्मचारी -अधिकारियाें काे किया सम्मानित 

 कार्यपालन अभियंता के.के. शर्मा, कर्मचारी तुलाराम साहू, कांशीनाथ शर्मा एवं रामकृष्ण वर्मा का हुआ सम्मान 

अपर आयुक्त कृष्णा खटीक, विनोद पाण्डेय ने सेवानिवृत्त कर्मियों का श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।  संध्या नगर पालिक निगम रायपुर के कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में शुक्रवार काे नगर निगम मुख्यालय के चतुर्थ तल पर सामान्य सभा सभागार में आयोजन रखकर नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता  के.के. शर्मा, कर्मचारी  रामकृष्ण वर्मा, कांशीनाथ शर्मा, तुलाराम साहू का नगर निगम अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक,  विनोद पाण्डेय, उपायुक्त  डी.के. निर्मलकर,  राजेश्वरी पटेल, जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, मुख्य अभियंता  यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, सेवानिवृत्ति राजस्व अधिकारी  अरूण दुबे, सहायक राजस्व अधिकारी  सुरेन्द्र दुबे, प्रेस मैनेजर  सुमंगल उपाध्याय, वरिष्ठ लिपिक  हरगोविंद जोशी की उपस्थिति में मंच में श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर उनकी सेवाओं को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम रायपुर कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में नगर निगम रायपुर को सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों का आयोजन पूर्वक ससम्मान किया जाना एक अच्छी स्वस्थ परंपरा है। जिसका सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होने सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन की कामना की । अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को उपादान राशि, अवकाश नगदीकरण के सभी प्रकरणों में तत्काल भुगतान नगर निगम रायपुर द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।


जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे ने सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा पुनः प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में निरूपित किया। उन्होने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु कर्मचारियों की जागरूकता एवं एकजुटता का सुझाव दिया। सहायक राजस्व अधिकारी  प्रमोद जाघव ने सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों कर्मचारियों को शत प्रतिशत संख्या में पेंशन दिये जाने एवं अस्वस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के त्वरित उपचार हेतु उन्हें स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड दिये जाने का सुझाव दिया। उन्होने सुझाव दिया कि नगर निगम रायपुर में वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सभी निगम अधिकारियों कर्मचारियों को पेंशन देने का निर्णय नगर निगम स्तर पर प्रस्ताव बनाकर लिया जाना चाहिए। उन्होने नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों में से निरंतर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके प्लेसमेंट कर्मचारियों को ठेका पद्धति के स्थान पर सीधे नगर निगम से उनके खाते में पारिश्रमिक वेतन का भुगतान करने, प्लेसमेंट कर्मचारियों को 4000 रू. श्रम सम्मान निधि दिये जाने का सुझाव दिया ।


सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता  के.के. शर्मा ने अपने संस्मरण सुनाए एवं सभी का आभार व्यक्त किया। सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी  अरूण दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पूर्व मध्यप्रदेश में रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी महासंघ की अपनी एक विशिष्ट पहचान पूरे प्रदेश में रही है। उन्होने नगर निगम रायपुर में कर्मचारी संघ को पुनर्गठित करने की आवश्यकता के संबंध में सुझाव दिया । सेवानिवृत्त सहायक राजस्व अधिकारी  सुरेन्द्र दुबे ने मंच से अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक एवं  विनोद पाण्डेय की संवेदनशीलता की सराहना की एवं कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों की सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने में अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक एवं  विनोद पाण्डेय की संवेदनशीलता वास्तव में सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन निगम कर्मचारी  जितेन्द्र नियाल ने किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में रायपुर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं को सम्मानित किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका