छत्तीसगढ़

सिन्धु दर्शन यात्रा-2026 : चलो लेह, करें सिन्धु में स्नान

सिन्धु दर्शन यात्रा-2026
आयोजक- भारतीय सिन्धू सभा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यात्रा में शामिल होने के लिए सड़क एवं वायु मार्ग के निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध हैं।

SD 1 वायु मार्ग (BY AIR)

(₹20000 + वायुयान किराया अतिरिक्त)

5 जून सुबह लेह पहुँचना है।
5,6,7,8 जून आयोजन एवं लेह भ्रमण
9 जून सुबह रवानगी

SD 2 सड़क मार्ग (BY ROAD)
जम्मू -लेह -जम्मू
(₹26000 प्रति व्यक्ति)

(विशेष- साथ मे चल रहे अपने रसोइयों द्वारा शुद्ध, स्वच्छ और सात्विक भोजन का प्रबंध रहेगा।)

31 मई 2026 को जम्मू पहुंचना, (ध्यान रहे कि जम्मू में कमरे सुबह 10 बजे के बाद ही मिल सकेंगे,खाली होगा तो पहले भी मिल सकता है)
1 जून की सुबह 7:00 बजे जम्मू से रवानगी, शाम को श्रीनगर पहुंच कर रात्रि विश्राम।
2 जून को श्रीनगर भ्रमण, रात्रि विश्राम श्रीनगर

3 जून को सुबह 7:00 बजे रवानगी, माता क्षीर भवानी के दर्शन करते हुए, सोनमर्ग होते हुए जोजिला दर्रा, जीरो प्वॉइंट, द्रास (वर्ल्ड का सेकंड कूलेस्ट प्लेस) और कारगिल युद्ध स्मारक देखते हुए रात को कारगिल पहुंच कर रात्रि विश्राम।

4 जून को सुबह करगिल से रवानगी लामायुरु, झंस्कार- सिंधु संगम, मैग्नेटिक हिल, गुरुद्वारा पत्थर साहिब के दर्शन करते हुए शाम को लेह पहुंच कर रात्रि विश्राम।

5,6,7 और 8 जून लेह में मुख्य आयोजन एवं लेह भ्रमण

9 जून को सुबह लेह से वापसी करते हुए शाम तक करगिल पहुंच कर रात्रि विश्राम।
10 जून को तड़के सुबह करगिल से निकलकर दोपहर तक श्रीनगर पहुंचना। शाम को श्रीनगर में यात्रियों द्वारा स्वतः भृमण।
रात्रि विश्राम श्रीनगर

11 जून सुबह श्रीनगर से रवानगी, शाम 7 बजे तक जम्मू पहुंचना और यात्रा का समापन।

SD 3 सड़क मार्ग (BY रोड)
जम्मू – लेह – मनाली – चंडीगढ़
(₹ 29000 प्रति यात्री)

(विशेष – मनाली चंडीगढ़ की तरफ से वापसी वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से हेल्थ सर्टिफिकेट साथ मे लाना होगा)

31 मई 2026 को जम्मू पहुंचना, (ध्यान रहे कि जम्मू में कमरे सुबह 10 बजे के बाद ही मिल सकेंगे,खाली होगा तो पहले भी मिल सकता है)
1जून की सुबह 7:00 जम्मू से रवानगी, शाम को श्रीनगर पहुंच कर रात्रि विश्राम।
2 जून को श्रीनगर भ्रमण और रात्रि विश्राम
3 जून को सुबह 7:00 बजे श्रीनगर से रवानगी, माता क्षीर भवानी के दर्शन करते हुए, सोनमर्ग होते हुए जोजिला दर्रा, जीरो प्वॉइंट, द्रास (वर्ल्ड का सेकंड कूलेस्ट प्लेस), कारगिल युद्ध स्मारक देखते हुए रात को कारगिल पहुंच कर रात्रि विश्राम।

4 जून को सुबह करगिल से रवानगी लामायुरु, झंस्कार- सिंधु संगम, मैग्नेटिक हिल, गुरुद्वारा पत्थर साहिब के दर्शन करते हुए शाम को लेह पहुंच कर रात्रि विश्राम।

5,6,7 और 8 जून को लेह में मुख्य आयोजन एवं लेह भ्रमण।

9 जून को लेह से पांग और सरचू होते हुए केलांग में रात्रि विश्राम।

10 जून को सुबह केलांग से रवानगी, सिस्सू जलप्रपात (साइट सीन), अटल टनल, सालोंग वैली (साइट सीन) होते हुए मनाली में रात्रि विश्राम।

11 जून को यात्री मनाली में स्थानीय स्थलों का स्वयं भृमण करेंगे या आयोजन समिति द्वारा मणिकरण ले जायेंगे।

12 जून को मनाली से रवाना होकर चंडीगढ़ में यात्रा की समाप्ति।
जो यात्री 12 जून को चंडीगढ़ में रुकना चाहते हैं उन्हें पहले सूचना देनी होगी।

SD 4 सड़क एवं वायु मार्ग
जम्मू – लेह – दिल्ली
(₹24000+ वापसी का वायुयान किराया अतिरिक्त)
SD2 की लेह तक यात्रा के बाद 9 जून को वायुयान द्वारा दिल्ली वापसी

लेह भ्रमण में
स्थानीय गोम्पा, हॉल ऑफ फेम, शांति स्तूप, रेंचो स्कूल आदि तात्कालिक परिस्थिति अनुसार।
खारदुंगला टॉप – विश्व का सर्वाधिक ऊंचा मोटरेबल रोड
पेंगोंग झील (यात्री के स्वयं के खर्च पर)
सिन्धू घाट पर हवन, श्री झूलेलाल जी का बहिराणा साहब, आरती पल्लव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिन्धू नदी मे स्नान, पूजा अर्चना

यात्रा में शामिल होने के इच्छुक यात्रियों को फॉर्म भरकर,भारतीय सिन्धू सभा, पुणे के पते पर भेजना है, जो कि फॉर्म में ऊपर दिया हुआ है।

आपके द्वारा चुने गए यात्रा मार्ग SD-1 या SD-2, SD-3 या SD-4 के लिए आवश्यक राशि भारतीय सिन्धू सभा-पुणे के बैंक खाते में (बैंक खाते की जानकारी फॉर्म में दी गयी है) जमा कर,उसकी रसीद की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगानी है।

फॉर्म पर एक फोटो,दिए गए स्थान पर चिपकाना है और एक और फोटो फॉर्म के साथ स्टेपल करना है या आलपिन से लगाना है।

यात्रा में आते समय अपने आधार कार्ड की मूल प्रति (ओरिजिनल कॉपी) तथा बैंक जमा राशि की रसीद की मूल प्रति (ओरिजिनल कॉपी) अनिवार्य रूप से साथ में लाना है।

अपनी आवश्यक दवाईयां अवश्य साथ में रखें, मफलर,गर्म टोप, गर्म जैकेट,गर्म लोवर व गर्म इनर, स्वेटर आदि साथ मे लाएं।

ध्यान रहे कि जम्मू,श्रीनगर व लेह में केवल AIRTEL, BSNL और JIO की पोस्टपेड सिम ही चलती है, कोई PREPAID सिम नहीं चलती है।

यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव,राष्ट्रीय स्वाभिमान तथा अनेकता में एकता का जीवंत प्रतीक है, यह यात्रा राष्ट्र की धार्मिक,सामाजिक व सांस्कृतिक विरासत के अनूठे सामंजस्य का भी प्रतीक है, अतः यात्रा के दौरान हम सभी का आचरण सात्विक तथा मर्यादित रहे,ऐसी अपेक्षा तथा निवेदन है।
कृपया नियम व शर्तों को देखने के बाद ही फार्म भरे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे:-

सुरेन्द्र लछ्वानी 9630815000

राजेश वाधवानी 9826234458

मुकेश लखवानी 9825256315

जितेन्द्र हीरानंदानी 98229 33336
(कार्यालय प्रमुख)

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका