RADA
मनोरंजन

सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर की तूफानी कमाई

नई दिल्ली। रामायण के समानांतर चलने वाली सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। 2024 की सबसे बड़ी ओपनर में रोहित शेट्टी की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म शुमार हो गई है। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स से ज्यादा अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है।
एक्शन से भरपूर सिंघम अगेन 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्लैश के बावजूद हॉरर कॉमेडी पर एक्शन भारी पड़ गई। 40 करोड़ के ऊपर खाता खोलने वाली सिंघम अगेन का जलवा रविवार को भी बरकरार रहा है।
सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जैसा कि आपको पता होगा कि सिंघम अगेन ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे दिन यानी शनिवार को कारोबार 42.5 करोड़ था। एक करोड़ कम ही सही, लेकिन इतना बड़ा लॉस नहीं हुआ। अब रविवार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिंघम अगेन के साथ छूट जाएगी कमान?
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 32 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) अनुमानित कलेक्शन किया है। यह नंबर और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े देख लग रहा है कि शायद रविवार को कमाई शुक्रवार और शनिवार से भी कम होगी। बाकी आधिकारिक आंकड़े ही बता सकते हैं कि सिंघम अगेन का रविवार को क्या हुआ।

सिंघम अगेन की कहानी और कास्ट
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन की कहानी अवनी (करीना कपूर खान) की किडनैपिंग से शुरू होती है जिसे बचाने के लिए बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) से भिड़ने के लिए श्रीलंका जाता है और हनुमान (रणवीर सिंह), लक्ष्मण (टाइगर श्रॉफ) और गरुण (अक्षय कुमार) अवनी को बचाने के लिए बाजीराव सिंघम का साथ देते हैं। दीपिका पादुकोण ने लेडी सिंघम का किरदार निभाया है। कहानी का आधार रामायण से जोड़ा गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ श्वेता तिवारी, दयानंद शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। वह चुलबुल पांडे के रूप में नजर आए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका