RADA
मध्यप्रदेश

MP में SIR प्रक्रिया पूरी! लिस्ट में 5.39 करोड़ मतदाता, 34 लाख के कट गए नाम

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। दावे-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अब मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता सूची में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूची तैयार होने के बाद राज्य में करीब 34 लाख मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जो पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान हुई जांच और सत्यापन का परिणाम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्यापक सहयोग से पूर्ण हुई प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और व्यापक सहभागिता के साथ पूरी की गई। प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों का उल्लेखनीय सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी नागरिक इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए अभिनंदन के पात्र हैं।

गड़ना पत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

कुल 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गणना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त आंकड़ों का पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया, जिससे डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। दावे और आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम रूप से 5,39,81,065 मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया।

पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाताओं का आंकड़ा

अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में—

  • 2,89,04,975 पुरुष मतदाता
  • 2,60,75,186 महिला मतदाता
  • 904 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का यह अद्यतन संस्करण आगामी चुनावी प्रक्रियाओं के लिए आधार बनेगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका