छत्तीसगढ़
Trending

अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से छह अपचारी बालक फरार,  अब तक नहीं मिला कोई सुराग

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक संप्रेक्षण गृह से शनिवार को छह अपचारी बालक गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर भाग निकले। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इसकी सूचना शाम को थाने में दी गई । पुलिस फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है। यह तीन माह में दूसरी घटना है। इससे बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गंगापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास छह अपचारी बालकों ने सुरक्षा में तैनात गार्ड के आंखों में मिर्ची झोंककर फरार हो गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। गार्ड ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद बाल संप्रेक्षण के प्रभारी ने इसकी सूचना अधीक्षक को दी। अधीक्षक और अन्य गार्डों ने आसपास के इलाकों में फरार बालकों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद शनिवार देर शाम घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि, फरार अपचारी बालकों में से एक सरगुजा, एक जांजगीर और अन्य सूरजपुर जिले के हैं।

सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने आज रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर में अपचारी बालक के भागने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उनके ठिकानाें पर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अभी तक फरार अपचारी बालकों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जल्द ही सभी अपचारी बालकाें काे तलाश कर हिरासत में ले लेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper