
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बांध के 8 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 49,904 क्यूसेक पानी
काेरबा । छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मिनीमाता बांगो बांध (हसदेव बांगो बांध) का जलस्तर बढ़कर 358.11 मीटर पर स्थिर हो गया है। इसके कारण बांध से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी गई है। बीती रात 10:30 बजे गेट संख्या 4 और 8 की ओपनिंग 50-50 सेमी बढ़ा दी गई थी। वर्तमान में आज सुबह गेट संख्या 4,5,6,8 के अतिरिक्त गेट संख्या 03 एवं 09 को 0.50 – 0.50 मीटर खोला गया। इसके बाद भी बांध का जलस्तर 358.11 मीटर पर स्थिर होने के कारण, जलस्तर को नियंत्रण कर कम करने हेतु सुबह 8:30 बजे दो नए गेट, गेट संख्या 02 और 07 को भी आवश्यकतानुसार ओपन किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वर्तमान में, गेट संख्या 5 – 1.50 मीटर, गेट संख्या 6 – 1.50 मीटर, गेट संख्या 4 – 1.00 मीटर, गेट संख्या 8 – 1.00 मीटर, गेट संख्या 3 – 0.50 मीटर, गेट संख्या 9 – 0.50 मीटर, गेट संख्या 2 – 0.50 मीटर और गेट संख्या 7 – 0.50 मीटर खुला है। सभी गेटों से कुल 40,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बांध से कुल 49,904 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में, धर्मेन्द्र नीखरा, कार्यपालन अभियंता, बांगो बांध, माचाडोली, कोरबा ने जानकारी दी है।

