RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Sky Lightning : कोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 बच्चे झुलसे, दो गंभीर

कोरबा । कोरबा जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूडीह गांव में तीन बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बागों थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार , मनीष कश्यप (14 साल) और लोकेश कुमार कर्ष (13 साल) गंभीर रूप से झुलस गए हैं। एक अन्य साथी अचेत हो गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के अनुसार, बीते देर शाम तीनों दोस्त गांव से लगे एक तालाब के पास घूमने गए थे। तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। एक लड़के को कुछ देर बाद होश आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर नजर रख रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका