RADA
अपराध

बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन खींचने वाला स्नैचर गिरफ्तार

बुजुर्ग महिलाओं के गले से चेन खींचने वाला स्नैचर गिरफ्तार

रायपुर में चैन स्नेचिंग की 3 घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी कुमार पंडित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना की संयुक्त टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से 3 सोने की चेन बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने चैन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया गया था उन मार्गो में लगे सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका