
सोनाक्षी सिन्हा दिखीं बेहद खूबसूरत, शादी के बाद पहली बार रैंप पर चलीं
सोनाक्षी सिन्हा दिखीं बेहद खूबसूरत, शादी के बाद पहली बार रैंप पर चलीं
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के बाद सोनाक्षी लगातार कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी बीच अब सोनाक्षी ने लोगों का ध्यान एक बार फिर से अपनी ओर खींचा लिया है। शनिवार को दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक में डिजाइनर डॉली जे के कलेक्शन के लिए शोस्टॉपर के रूप में उन्होंने रैंप पर शानदार वापसी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद सोनाक्षी का यह पहला रैंप वॉक है। सोनाक्षी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है साथ ही प्रशंसक उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस कैटवॉक के दौरान सोनाक्षी सीक्विन थाई-हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी मिलियन-डॉलर वाली मुस्कान बिखेरी, अपने लहराते कर्ली बालों को खुला छोड़ा हुआ था। सोनाक्षी रैंप पर पहले से भी कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आईं। उन्होंने अपने चमकदार गुलाबी गाउन को केप और हील्स के साथ स्टाइल किया हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट के दौरान सोनाक्षी ने जहीर के साथ अपनी शादी के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे सच में लगता है कि सादगीपूर्ण दुल्हनें फिर से वापस आने वाली हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपनी शादी का भरपूर आनंद लेने की आजादी मिली क्योंकि मैं बहुत सहज थी। और मैं सांस लेने और इधर-उधर घूमने में सक्षम थी। मैंने खुद पर कोई तनाव नहीं लिया। इसलिए मुझे लगता है कि सादगीपूर्ण लेकिन सुंदर दुल्हन, यह निश्चित रूप से आने वाला ट्रेंड होगा।

