RADA
छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल लदान, यात्री परिवहन एवं राजस्व अर्जन में दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ!

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 261.25 मिलियन टन माल लदान, 8.30 करोड़ से अधिक यात्री परिवहन तथा फ्रेट से ₹30,400 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जन।

बिलासपुर  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान, यात्री परिवहन एवं माल यातायात से राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित करते हुए भारतीय रेल में अपनी अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ किया है। उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, सुदृढ़ प्रबंधन एवं समर्पित टीम वर्क के बल पर इस वर्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 261.25 मिलियन टन का अब तक का सर्वोच्च माल लदान दर्ज किया है।

इसी के साथ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ₹30,400 करोड़ से अधिक का फ्रेट राजस्व अर्जित कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो इसके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि देश की औद्योगिक एवं ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।

यात्री परिवहन के क्षेत्र में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8 करोड़ 30 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवहन किए गए लगभग 7 करोड़ 40 लाख यात्रियों की तुलना में करीब 90 लाख अधिक है। यह वृद्धि यात्रियों के बीच रेलवे सेवाओं के प्रति बढ़ते विश्वास एवं बेहतर सुविधाओं का परिचायक है।

कोयला, लौह अयस्क, इस्पात संयंत्रों हेतु कच्चा माल, सीमेंट एवं खाद्यान्न जैसे प्रमुख वस्तुओं के परिवहन में निरंतर वृद्धि इस उपलब्धि का प्रमुख आधार रही है। इसके साथ ही कंटेनर (EXIM) ट्रैफिक में उल्लेखनीय वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के माल परिवहन में संतुलित और प्रभावी विस्तार किया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रमुख रेलखंडों पर तीसरी एवं चौथी लाइनों की कमीशनिंग से परिचालन क्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे ट्रेनों की गति, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता में सुधार हुआ है। आधारभूत संरचना के इन विकास कार्यों के दौरान निर्बाध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सुव्यवस्थित योजना एवं प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्री एवं माल दोनों प्रकार के यातायात को अधिक सुगम एवं दक्ष बनाया जा सके।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी निर्देशन के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली, उत्कृष्ट समन्वय एवं टीम भावना का परिणाम है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने “समर्पण से प्रेरित, टीम वर्क से सशक्त” की भावना के साथ कार्य करते हुए भारतीय रेल में नए मानक स्थापित किए हैं तथा भविष्य में भी इसी गति से उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

**********

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका