RADA
छत्तीसगढ़

दक्षिण विधायक ने नरैया तालाब के समीप एवं मठपुरैना में रिक्त शासकीय भूमियों को सुरक्षित रखने जनहितैषी योजनाओ के प्रस्ताव शीघ्र देने निगम अधिकारियों को किया निर्देशित

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य की प्रगति को प्रत्यक्ष देखा, प्रसन्नता व्यक्त की एवं तेजी से कार्य करवाकर गुणवत्तायुक्त तरीके से वर्किंग वुमेन हॉस्टल का कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शासन के निर्देश पर नरैया तालाब के समीप निर्माणाधीन वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्थल पर पहुंचकर किया। कार्य की प्रगति को देखकर स्थल समीक्षा कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। दक्षिण विधायक ने निर्देशित किया कि इसी गति से कार्य करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करवाकर गुणवत्ता युक्त तरीके से वर्किंग वुमेन हॉस्टल के कार्य को पूर्ण करना प्राथमिकता से राजधानी शहर में सुनिश्चित किया जाये।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने राजधानी शहर में नरैया तालाब के समीप एवं मठपुरैना क्षेत्र में रिक्त शासकीय भूमियों के स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को रिक्त शासकीय भूमियों को सुरक्षित करके वहां जनहित में योजनाएं बनाकर कियान्वित करने का शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश जनहित की दृष्टि से दिये।
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी के निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता एवं अन्य संबंधित नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका