RADA
छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट समाज सापेक्ष कार्यों के लिए वक्ता मंच सम्मानित हुआ

रायपुर l प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच को आज तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि आज राजधानी के वृंदावन सभागृह में संपन्न एक कार्यक्रम में वक्ता मंच की ओर से संयोजक शुभम साहू, संरक्षिका ज्योति शुक्ला एवं डॉ गोपा शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप सचिव राज्यपाल लोकभवन सुश्री निधि साहू थी l कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण एस पी श्वेता सिंहा ने की l बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुरेश अग्रवाल एवं अति. जिला दंडाधिकारी रायपुर उमाशंकर बंदे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे l वक्ता मंच द्वारा तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान के राहुल शर्मा, डॉ प्रीति एवं प्रेम प्रकाश साहू सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया है l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच विगत 3 दशकों से निरंतरता में सामाजिक व साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन जारी रखे हुए है l विशेषकर साहित्य, कला, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, राजनीति, चित्रकारिता, रंगोली, लेखन, भाषण इत्यादि क्षेत्रों में नवोदित प्रतिभाओं को मंच एवं अवसर प्रदान करना इस संस्था की मुख्य विशेषता रही है l इसके अलावा बाल आश्रमों, वृद्धाश्रमों एवं दिव्यांगजनों के मध्य पहुंचकर त्यौहारों की खुशियां बांटने के साथ ही जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कम्बल, निर्धन प्रतिभावान छात्रवृत्ति, ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में चप्पल वितरण जैसे अनेक प्रकल्प वक्ता मंच द्वारा संचालित किए जाते है l संस्था की इस सेवा भावना के कारण वक्ता मंच को नेहरू युवा केंद्र, यातायात विभाग, निर्वाचन आयोग, पुलिस विभाग सहित अनेक शासकीय व अशासकीय निकायों व संस्थाओं द्वारा अनेको बार सम्मानित किया जा चुका है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते द्वारा यह सम्मान मंच के समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा गया है कि इस सम्मान से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग हमारी टीम द्वारा अपनी जन सापेक्ष गतिविधियों को विस्तारित करने हेतु किया जायेगा l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका