छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए खास पहल, 12 नवंबर को FTA कार्यशाला का होगा आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार बढ़ाने और नए व्यापारिक अवसरों का लाभ उठाने की जानकारी देने के लिए 12 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा।

कार्यशाला का मुख्य विषय ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ (Leveraging Free Trade Agreements – FTAs) रखा गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के वर्तमान और संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के तहत उपलब्ध कारोबारी अवसरों की जानकारी देना है। साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच और निर्यात क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

Team India का ऐलान: BCCI ने तीनों फॉर्मेट के लिए घोषित की टीम, साउथ अफ्रीका दौरे पर दम दिखाएंगे धुरंधर

भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इनके तहत भारतीय उत्पादों को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य या रियायती आयात शुल्क का लाभ मिल सकता है। कार्यशाला में विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ऑस्ट्रेलिया जैसे संभावनाओं वाले बाजारों में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों पर जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्रवार सत्रों में निर्यातकों को मिलेगी व्यावहारिक जानकारी

कार्यशाला के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें निर्यात की संभावनाओं, उपयुक्त उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों (Rules of Origin), गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन… अब निकाल लें रजाई-कंबल!

इन सत्रों के जरिए निर्यातकों को समझाया जाएगा कि वे विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के प्रावधानों का किस तरह लाभ उठा सकते हैं। इससे प्रदेश के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर तलाशने और अपने निर्यात कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper