Join us?

आपके लिए
Trending

Special News : महिलाओं की बनाई हर्बल गुलाल से इस बार भी मनेगी होली

Special News : महिलाओं की बनाई हर्बल गुलाल से इस बार भी मनेगी होली

बिलासपुर। महिलाओं की बनाई हर्बल गुलाल से इस बार भी मनेगी होली गोठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हर्बल गुलाल, जल्द शुरू होगी बिक्री बिना केमिकल रहित गुलाल से त्वचा को नहीं होती किसी प्रकार का नुकसान बिलासपुर। नगर निगम के गोठानों में तैयार बिना केमिकल के हर्बल गुलाल से इस बार भी शहर में होली मनाई जाएगी। मोपका, सकरी, तिफरा और सिरगिट्टी के गोठानों में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं इसे तैयार कर रही है। चारों गोठानों में अब तक लगभग 100 किलो हर्बल गुलाल तैयार किया जा चुका है, जिसकी जल्द ही बिक्री भी शुरू कर दी जाएगी।

निगम के गोठानों में प्राकृतिक और शुद्ध रूप से समय-समय पर अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जाते हैं। जैसे दिवाली के समय गोबर से बने दिये खास होते हैं तो होली पर्व के लिए समूह की महिलाओं द्वारा शुद्ध रूप से प्राकृतिक चीजों के मिश्रण से हर्बल गुलाल बनाया जाता है। पहले ही बने इस हर्बल गुलाल की मांग इतनी अधिक रहती है कि जैसे ही यह बाजार में आता है हाथों-हाथ बिक जाता है। जिससे गोठानों से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को ठीक-ठाक आर्थिक लाभ भी मिल जाता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए और साथ ही प्राकृतिक रूप से बने हानिकारक गुलाल से होली पर्व मनाने के उद्देश्य से ही इन्हें बनाया जा रहा है। जो आने वाले सप्ताह से बाजार में बिकने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर हिल स्टेशन में दार्जिलिंग नाम सबसे आगे भारत के लिए कानून (Law) विश्वविद्यालय