छत्तीसगढ़

रायपुर पश्चिम में विकास की रफ्तार: विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने वीर शिवाजी वार्ड को दी ₹34 लाख की सौगात।

रायपुर – आज रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 1 अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड कमांक 16 के क्षेत्र में संतोषी नगर के पास सांई विहार कालोनी में नाली पुलिया निर्माण हेतु 9.90 लाख रू. जलाराम मंदिर के पास रोड नाली पुलिया निर्माण हेतु 6.40 लाख रू. तारेश्वर राव के घर के पास रोड नाली निर्माण कार्य हेतु 9.80 लाख रू, सावित्री साहू गली उडिया बस्ती में नाली पुलिया निर्माण हेतु 8.30 लाख रू. कुल 34 लाख 4 हजार रू. की स्वीकृत लागत से नये विकास कार्यों को शीघ्र करने श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी कार्यालय के सामने नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष एवं वीर शिवाजी वार्ड पार्षद श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अंबिका साहू श्री सोहन साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, पूर्व पार्षद श्री मोहन उपारकर, श्री ओंकार बैस, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सत्यम दुआ, श्री सुन्दर लहरे, नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख सहित गणमान्यजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको, आमजनों की उपस्थिति में भूमिपूजन करते हुए नव स्वीकृत विकास कार्यों के शुभारंभ की नागरिको को शानदार सौगात दी ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 1 जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार नये विकास कार्य जोन 1 के वीर शिवाजी वार्ड क्षेत्र में प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वीर शिवाजी वार्ड पार्षद एवं जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने समस्त वार्डवासियों की ओर से वार्ड में 34 लाख 4 हजार के नये विकास कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ करने रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका