
तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
बलौदाबाजार। जिले के पलारी थानांतर्गत ग्राम कोदवा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से माेटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम उपरांत शनिवार को परिजनों सौप दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : ‘देवरा’ मूवी रिव्यू: Highlights और Lowlights – Pratidin Rajdhani
बताया जा रहा कि कार किसी कांग्रेस नेता की है। कार में कांग्रेस का झंडा लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा के पास शुक्रवार रात को हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य
घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पलारी हॉस्पिटल भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार युवक अपने परिवार में अकेला था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पलारी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल कार किस कांग्रेस नेता की है इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम उपरांत आज परिजनों को सौप दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी