खेल

Sports news: टी20 वर्ल्डकप 2024 को लेकर एक रिपोर्ट ने फैंस के उड़ाए होश

Sports news: टी20 वर्ल्डकप 2024 को लेकर एक रिपोर्ट ने फैंस के उड़ाए होश

विराट कोहली (Virat Kohli) केवल एक नाम नहीं है. विराट कोहली भारत के जीत की उम्मीद हैं, करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन हैं. क्रिकेट जगत के किंग हैं, ये सारी चीज कोहली ने अपने बल्ले से साबित किया है. लेकिन अब इस खिलाड़ी को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे. जिसके बाद पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने एक कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने विराट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘आप विराट को कैसे इग्नोर कर सकते हैं. वे रन बना रहे हैं. उन्हें टीम में होना चाहिए. यह समय विराट से आगे देखने का नहीं है बल्कि उन्हें टीम में रखने का समय है. वे युवाओं को भी तैयार कर सकते हैं. भारत काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और विराट कोहली को निसंदेह टीम में होना चाहिए.’

Back to top button