RADA
खेल

Sports news: जबाज खिलाड़ी विराट कोहली ने रचा इतिहास

Sports news: जबाज खिलाड़ी विराट कोहली ने रचा इतिहास

आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. विराट के बल्ले से इस सीजन का पहला शतक निकला. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली, हालांकि उनकी टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त मिली. भले ही आरसीबी यह मैच हार गई हो, लेकिन विराट कोहली ने अपनी बैटिंग से फैंस का दिल जीत लिया. वो इस सीजन 5 मैचों में 316 रन बना चुके हैं. राजस्थान के खिलाफ 113 रनों की पारी खेलकर उन्होंने तीन बड़े रिकार्ड बनाए और इतिहास रच दिया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 7500 रन
विराट कोहली के टी20 करियर में 8 रन पूरे हो गए हैं. आईपीएल में उन्होंने 7500 रनों का आंकड़ा पार किया. वे इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उनके आस-पास भी कोई दूसरा बैटर नहीं है.

IPL में सबसे ज्यादा कैच किसने पकड़े?
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर भी बन गए हैं. उन्होंने 110वां कैच लेकर सुरेश रैना को पीछे छोड़ा. इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड से लेकर रोहित शर्मा और शिखर धवन भी शामिल हैं.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका